पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • ‘बच्चों को स्कूल से घर सुरक्षित पहुंचाना ड्राइवर्स की जिम्मेदारी’

‘बच्चों को स्कूल से घर सुरक्षित पहुंचाना ड्राइवर्स की जिम्मेदारी’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| बीआरएस नगर स्थित सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ट्रांसपोर्टेशन ड्राइवर्स के लिए पोक्सो एक्ट 2012 और चाइल्ड प्रोटेक्शन पॉलिसी की जागरूकता के लिए अवेयरनेस प्रोग्राम करवाया गया। स्टूडेंट्स की सुरक्षा के लिए ड्राइवर्स को प्रेरित करने के लिए ये प्रोग्राम रखा गया। स्कूल काउंसलर और पोक्सो को-ऑर्डिनेटर शमीना दयोल ने ड्राइवर्स और कंडक्टर्स को उनकी ड्यूटी के विभिन्न पहलूओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को घर तक सुरक्षित पहुंचाना उनकी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पोक्सो एक्ट 2012 के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। साथ ही इस एक्ट को लागू करवाने में ड्राइवर्स के रोल के बारे में भी बताया। स्कूल के डायरेक्टर फादर जॉन और प्रिंसिपल सिस्टर सिल्वी ने ड्राइवर्स के सहयोग के लिए उनका धन्यवाद किया।

खबरें और भी हैं...