पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डेक्लामेशन कंपीटिशन में अभिषेक, रजत फर्स्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| चंडीगढ़ रोड स्थित यूएसपीसी जैन पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय तकनीक दिवस मनाया गया। डिजिटल ई क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ग्यारहवीं और बारहवीं क्लास के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। डेक्लामेशन कंपीटिशन का आयोजन किया गया। इसमें स्टूडेंट्स ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर क्रिप्टो करंसी, बढ़ रही तकनीकी जानकारी का रोजगार पर प्रभाव, डिजिटल वर्ल्ड डेंजरस वर्ल्ड, वीडियो गेम्स से बच्चों में बढ़ रही हिंसा जैसे विषयों पर स्टूडेंट्स ने अपने विचार रखे। बारहवीं क्लास के अभिषेक, रजत, अभिजीत और दिपित ने पहला स्थान हासिल किया। विक्रमजीत, सूर्यांश, बिपनजोत और अयाची ने दूसरी पोजीशन अपने नाम की। स्कूल प्रिंसिपल विन्नी मल्होत्रा ने विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्टूडेंट्स को टेक्नोलॉजी का सही ढंग से प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।

खबरें और भी हैं...