पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • स्टूडेंट्स को भविष्य में अागे बढ़ाने के लिए स्कूलों में करियर रिसोर्स रूम की हो सकती है स्थापना

स्टूडेंट्स को भविष्य में अागे बढ़ाने के लिए स्कूलों में करियर रिसोर्स रूम की हो सकती है स्थापना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजुकेशन रिपोर्टर | लुधियाना

सराभा नगर स्थित गुरु नानक पब्लिक स्कूल में करियर गाइडेंस पर दो दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। स्कूलों को करियर ऑप्शंस के बारे में बताने के लिए सीबीएसई द्वारा ये पहल की गई। कार्यक्रम में संगरूर से आए प्रिंसिपल डॉ. दलबीर सिंह, अंबाला से आए प्रिंसिपल आशुतोष गौड़ ने मुख्य प्रवक्ता के तौर पर शिरकत की। उन्होंने टीचर्स को स्किल्स, एटीट्यूड, इंटरस्ट और पर्सनैलिटी को ध्यान में रखते हुए करियर का चुनाव करने में स्टूडेंट्स की मदद करने के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स को बातचीत, क्विज, मेले, एजुकेशनल टूर, एल्युमनाई मीट के जरिए करियर के बारे में शिक्षित किया जाना चाहिए। इसी के साथ ही स्कूल में करियर रिसोर्स रूम की स्थापना की जा सकती है। स्टूडेंट्स की काबलियत की जांच करने के लिए वीडियो दिखाने के साथ ही इंटरएक्टिव सेशन भी आयोजित किया गया। स्कूल प्रिंसिपल मोना सिंह ने सीबीएसई द्वारा की गई पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की वर्कशॉप से स्टूडेंट्स के विकास के लिए कई रास्ते खुलते हैं।

कार्यक्रम में संगरूर से आए प्रिंसिपल डॉ. दलबीर सिंह, अंबाला से आए प्रिंसिपल आशुतोष गौड़ ने मुख्य प्रवक्ता के तौर पर शिरकत की।

खबरें और भी हैं...