कॉरपोरेट फाइनेंस, ट्रेजरी मैनेजमेंट जैसे कोर्सेस में करियर बना सकते हैं स्टूडेंट्स
बाल भारती पब्लिक स्कूल में स्टूडेंट्स के लिए करियर काउंसलिंग सेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यूसीएलए यूनिवर्सिटी सिंगापुर से मान्यता प्राप्त काउंसलर प्रीतिका शर्मा ने मुख्य प्रवक्ता के तौर पर शिरकत की। उन्होंने स्टूडेंट्स को विभिन्न स्ट्रीम्स में भविष्य में मौजूद करियर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने स्टूडेंट्स को लिबरल आर्ट्स, प्योर साइंस, आर्किटेक्चर, कॉमर्स और बिजनेस मैनेजमेंट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सीए प्रोफेशनल्स, एक्चुरिल साइंसेस, कॉरपोरेट फाइनांस, एंटरप्रेन्योरशिप और मीडिया, पोर्टफोलियो और ट्रेजरी मैनेजमेंट जैसे कोर्स लगातार बढ़ रहे हैं। स्टूडेंट्स को करियर के साथ अपने पैशन का भी ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने स्टूडेंट्स को विभिन्न स्ट्रीम्स के बीच के कनेक्शन के बारे में बताने के साथ ही आम बैचलर डिग्री करने से खुद को रोकने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि रोजगार के लिए स्टूडेंट्स को प्रोफेशनल डिग्री करनी होगी। स्टूडेंट्स ने इस मौके पर करियर से जुड़े कई सवाल भी पूछे। स्कूल प्रिंसिपल ने प्रीतिका द्वारा दी गई जानकारी के लिए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने स्टूडेंट्स को अपने करियर का चुनाव करते समय हर पहलू पर गौर करने और अपनी पसंद और इंटरस्ट के मुताबिक ही करियर चुनने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में यूसीएलए यूनिवर्सिटी सिंगापुर से मान्यता प्राप्त काउंसलर प्रीतिका शर्मा ने मुख्य प्रवक्ता के तौर पर शिरकत की।