पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • शहर के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड, 5 सिल्वर मेडल और 21 ब्रॉन्ज मेडल

शहर के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड, 5 सिल्वर मेडल और 21 ब्रॉन्ज मेडल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया की तरफ से कोबरा कराटे सेंटर जालंधर में सीकेसी पंजाब स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2018 का आयोजन करवाया गया। इस चैंपियनशिप में शहर के 37 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। एलाइन्मेंट मार्शल आर्ट्स स्कूल फॉर बॉयज एंड गर्ल्स के खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 गोल्ड मेडल, 5 सिल्वर मेडल और 21 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। मार्शल आर्ट स्कूल के हरप्रीत सिंह ने विजेता खिलाड़ियों और कोच राजेश के प्रयासों की सराहना की।

15 ओवर में था 99 रन का लक्ष्य, 07 गेंदें शेष रहते कर लिया हासिल

सुपर फाइटर्स ने रोटरी पिच स्मैशर्स को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट

स्पोर्ट्स रिपोर्टर | लुधियाना

रोटरी क्लब ऑफ मिडटाउन ने एक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया। फाइनल मैच रोटरी पिच स्मैशर्स और रोटरी सुपर फाइटर्स के बीच खेला गया। रोटरी पिच स्मैशर्स ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। उन्होंने निर्धारित 15 ओवर में 99 रन बनाए। इस टीम के कप्तान सुनील बुद्धिराजा ने अधिकतम 23 रन बनाए। अतीव रल्ली और डॉ. आरके गुप्ता ने 16 रन बनाए। हार्दिक और नितिन शाही ने 2 विकेट लिए। रोटरी सुपर फाइटर्स ने 13.5 ओवर में लक्ष्य हासिल किया। बलकीरत सिंह ने अधिकतम 22 रन बनाए, आईबीएस नंदा ने 12 रन बनाए और अमन कपूर ने भी 12 रन बनाए। रोटरी सुपर फाइटर्स के कप्तान, पंकज शर्मा ने ट्रॉफी प्राप्त की और दर्शकों को भीड़ को अपने जबरदस्त समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने युवा खिलाड़ी हार्दिक और कृष्णव द्वारा किए गए प्रयासों की भी सराहना की। ऐसे इवेंट्स से समाज में भाईचारे को बढ़ावा देने के महत्व पर भी जोर दिया। हाेस्ट क्लब के प्रेसिडेंट जसविंदर सिंह ने भी इस तरह के बड़े पैमाने पर समर्थन के लिए सदस्यों का धन्यवाद किया और भविष्य में ऐसे इवेंट्स को आयोजित करने का वादा किया। इस इवेंट में तेजवंत सिंह, संजीव गुप्ता, इंद्रजीत नागपाल, साहिल सूद, अमन वालिया, अंकुर सलूजा, हरप्रीत, डॉ. आरके गोयल, विनोद शर्मा, सुहेल बुद्धिराजा आदि शामिल रहे।

क्रिकेट टूर्नामेंट की विनर टीम ट्रॉफी के साथ ।

रोटरी पिच स्मैशर्स ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

ये रहे विनर : गाेल्ड मेडल: आरव शर्मा, जपीन कौर, मेहरप्रीत कौर, वरदान शर्मा, कवनूर सिंह और करमजीत कौर ने गाेल्ड मेडल जीता।

सिल्वर मेडल - भवनीक सिंह, रिक्षित जैन, मोहम्मद साफयान, चिराग और जयदेव सिंह ने सिल्वर मेडल जीता।

नेशनल योग दिवस में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे शिवम और संयम

लुधियाना| उधम सिंह नगर स्थित भारतीय विद्या मंदिर स्कूल के शिवम शर्मा और संयम ठाकुर का चुनाव नेशनल योग दिवस के लिए किया गया है। पंजाब स्टेट योग ओलंपियाड में अंडर-16 ब्वॉयज चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल हासिल कर चुके शिवम और संयम को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिल रहा है। स्कूल प्रिंसिपल बंदना सेठी ने उनके शानदार परफॉर्मेंस के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्टूडेंट्स को इसी तरह शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

मादपुर मेंं क्रिकेट टूर्नामेंट 5 जून से करवाया जाएगा

स्पोर्ट्स रिपोर्टर| लुधियाना/ समराला

पंजाब पुलिस के स्वर्गीय इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह की याद में उनके गांव मादपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट 5 से 7 जून तक करवाया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में लुधियाना जिले की टीमें भाग लेंगी। यह टूर्नामेंट खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल मादपुर के ग्राउंड में होगा। विजेता टीम को 11 हजार रुपए इनाम और ट्राॅफी देकर सम्मानित किया जाएगा। रनर अप टीम को 5100 रुपए आैर ट्राॅफी दी जाएगी। इस टूर्नामेंट के मैन आॅफ द सीरीज को चेतक स्कूटर देकर सम्मानित किया जाएगा।

ब्रॉन्ज मेडल : अनुषि, अवनूर कौर, बियान शर्मा, अर्शिया, गुरमिंदर सिंह, इशांत शर्मा, वीर सिंह चौहान, प्रीतइंदर सिंह, इशित सूद, जोबनजीत सिंह, धनवी गोयल, कृष राज, प्रीतनूर सिंह, विशेष यादव, अर्शवीर, विश्वप्रीत सिंह, अमनदीप सिंह, शौर्य वर्मा, अर्शवीर सिंह, तौहीद अंसारी और उमेश ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए।

शहीद भगत सिंह मेमोरियल क्रिकेट कप 23 मई से

लुधियाना/खन्ना| खन्ना के गांव र|हेड़ी में दूसरा शहीद भगत सिंह मैमोरियल क्रिकेट कप 23 से 27 मई तक होगा। प्रबंधक अमरदीप सिंह और बिंदी चाहल ने बताया कि पहले स्थान वाली टीम को 41 हजार, दूसरे को 21 हजार, तीसरी टीम को 3100 और चौथे स्थान पर आई टीम को 2100 रुपए नकद इनाम समेत ट्राॅफियां दी जाएगी। खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने को गुरकीरत सिंह, लखवीर सिंह, विकास मेहता, डाॅ. गुरमुख सिंह चाहल और ज्ञान सिंह नामधारी पहुंचेंगे। टूर्नामेंट के अंत में होशियार माही और रमन सग्गू का अखाड़ा लगेगा।

आशीहारा कराटे ग्रेडिंग में 25 स्कूलों के 300 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

लुधियाना| एक्टिव एंटी करप्शन ग्रुप की तरफ से महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम पंजाब ट्रेड सेंटर, ढोलेवाल में आशीहारा कराटे ग्रेडिंग का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 25 स्कूलों के 300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन फेडरेशन के प्रधान केवल चंद्र गर्ग ने किया। इस अवसर पर चीफ गेस्ट के रूप में श्याम सुंदर मल्होत्रा उपस्थित हुए। ब्लैक बेल्ट जीते खिलाड़ियों को चीफ गेस्ट ने सम्मानित किया। एक्टिव एंटी करप्शन ग्रुप के रमेश बांगड़ ने कहा कि इस साल 10 हजार लड़कियों को मार्शल आर्ट की शिक्षा दी जाएगी, ताकि वह खुद इतनी शक्तिशाली बन जाएं कि उन्हें किसी के सहारे की जरूरत न हो। वे खुद ही हर स्थिति का सामना डटकर कर सकें और बढ़ रहे अत्याचारों को रोक सकें। गुजरात के चीफ महेश दीक्षित और शिहान पंकज साहनी ने ग्रेडिंग का निरीक्षण किया। इस मौके पर गौरव भट्टी, काउंसलर, वरुण मेहता फेडरेशन के ब्लैक बेल्ट कोच उपस्थित रहे।

एसएसपी माहल ने कराटे चैंपियनशिप विजेता तरुण शर्मा को किया सम्मानित

लुधियाना/खन्ना| हंगरी में आयोजित दूसरी पैरा वर्ल्ड कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले खन्ना के कराटे खिलाड़ी तरुण शर्मा को एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने सम्मानित किया। एसएसपी ने तरुण शर्मा के संघर्ष भरे जीवन को उदाहरण के तौर पर पेश करते हुए कहा कि इस नौजवान ने जिंदगी में दिव्यांग होने के बाद भी हिम्मत नहीं हारी और पूरे विश्व में अपने देश और शहर का नाम रोशन किया। पुलिस प्रशासन उन्हें हर संभव सहायता देता रहेगा। तरुण ने मलेशिया में आयोजित इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया था।

रायन इंटरनेशनल स्कूल के इंटर हाउस क्रिकेट मैच में न्यूटन हाउस रहा विनर

लुधियाना| रायन इंटरनेशनल स्कूल, दुगरी में इंटर हाउस क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया, जिसमें छठी से लेकर नौवीं क्लास के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। स्टूडेंट्स में स्पोर्ट्समैनशिप की भावना का विकास करने के लिए ये मैच करवाया गया। न्यूटन हाउस ने कंपीटिशन में पहला स्थान और रमन हाउस दूसरी पोजीशन लेने में सफल रही। आर्यभट्ट हाउस ने तीसरी और आइंसटाइन हाउस ने चौथी पोजीशन अपने नाम की। हाउस के स्टूडेंट्स ने अपनी टीमों का प्रोत्साहन किया।

खबरें और भी हैं...