सब्जी खरीद रहे युवक की जेब से मोबाइल चुरा रहा गिरफ्तार
लुधियाना| मंडी में सब्जी खरीद रहे युवक की जेब से मोबाइल चुरा रहे युवक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना मोती नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने चंडीगढ़ रोड सेक्टर 32 के रहने वाले राजपाल गोयल के बयान पर कार्रवाई की है। आरोपी शेरपुर चौक रेलवे लाइन का रहने वाले अश्वनी कुमार है।