लुधियाना| स्वामी विवेकानंद ट्रस्ट की ओर से स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन सेंटर में एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में लुधियाना के पुलिस कमिश्नर रहे एडीजीपी आरएन ढोके को सम्मानित किया गया। समारोह में पुलिस कमिश्नर सुखचैन सिंह गिल समेत शहर की कई प्रमुख शख्सियतें शामिल हुईं। समारोह मे मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के प्रधान अनिल भारती ने कहा कि एडीजीपी आरएन ढोके के लुधियाना पुलिस कमिश्नर रहने के दौरान उन्होंने 1500 पुलिस अफसरों और मुलाजिमों को मेडिटेशन में ध्यान करना सिखाया। जिससे अब मुलाजिमों की सोच में काफी बदलाव आया और ड्यूटी के दौरान आए तनाव को भी उन्होंने दूर किया।
समारोह में एडीजीपी आरएन ढोके, अनिल भारती, पीएयू के वाइस चांसलर डॉ. बलदेव सिंह ढिल्लों और अन्य लोग मौजूद रहे।
इसके अलावा एडीजीपी ढोके की मदद से मेडिटेशन को कई स्कूलों और कॉलेजों तक भी पहुंचाया जा सका। इस दौरान एडीजीपी आरएन ढोके ने कहा कि आज के समय में इंसान कई तरह की परेशानियों से घिरा हुआ है। जिसके लिए ध्यान देना जरुरी है। वहीं पुलिस कमिश्नर सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद सेंटर द्वारा यह एक अच्छा कार्य किया जा रहा है। उनकी ओर से जल्द ही पुलिस अफसरों और मुलाजिमों को यहां भेजा जाएगा। इस अवसर पर सीजेएम डॉ. गुरप्रीत कौर, पुलिस कमिश्नर सुखचेन सिंह गिल, कैबिनेट मंत्री भरत भूषण आशु, पीएयू के वाईस चांसलर डॉ. बलदेव सिंह ढिल्लों और संजीव भारती मौजूद थे।
सीपी सुखचैन सिंह गिल के साथ इनकम टैक्स के जॉइंट कमिश्नर मानव बांसल।