लुधियाना| सराभा नगर स्थित नगर निगम जोन-डी ऑफिस की पार्किंग में खड़ी एक मोटरसाइकिल को कोई व्यक्ति चोरी करके ले गया। मोटरसाइकिल मालिक जब आया तो देखा कि मोटरसाइकिल गायब थी। थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस ने हैबोवाल के रहने वाले नीरज कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया है।