पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने वाला काबू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| टिब्बा रोड पर पुलिस ने आईपीएल मैच पर सट्टा लागा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से छह लाख रुपए की नकदी और एक मोबाइल बरामद किया है। थाना टिब्बा पुलिस ने करम सर कॉलोनी के रहने वाले रीषु लुना के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इंस्पेक्टर दलीप बेदी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहा है। सूचना के आधार पर रेड करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मौके पर उससे छह लाख रुपए, एक मोबाइल अौर लैपटाप बरामद किया। जांच अफसर ने बताया कि आरोपी के मोबाइल से कई लोगों के नंबर बरामद हुए है। जिन्हें लेकर जांच की जा रही है। आरोपी के साथ इस धंधे में ओर कौन कौन शामिल है। उसका भी पता लगाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...