पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • वाहनों को साफ करने के लिए पाइप की बजाए बाल्टी का करें इस्तेमाल

वाहनों को साफ करने के लिए पाइप की बजाए बाल्टी का करें इस्तेमाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजुकेशन रिपोर्टर | लुधियाना

सर्व सहयोग एनजीओ द्वारा दुगरी स्थित न्यू ईरा स्कूल में वर्ल्ड इनवायरमेंट डे पर पानी बचाओ ड्राइव का आयोजन किया गया। स्टूडेंट्स को पानी बचाने और इसके बारे में अन्य लोगों को भी जागरूक करने के लिए ये गतिविधि आयोजित की गई। सर्व सहयोग एनजीओ की फाउंडर नंदिनी गुप्ता ने कहा कि स्टूडेंट्स को सही ढंग से पानी का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करने के लिए ये एक्टिविटी करवाई गई है। हम सभी को आगे आकर सामाजिक और पर्यावरण मुद्दों के बारे में युवा पीढ़ी को जागरूक करना होगा। राज्य में पानी का स्तर लगातार गिर रहा है। स्कूल में स्टूडेंट्स को वाहनों को धोने के लिए पाइप के बजाए बाल्टी का इस्तेमाल करने, आरओ से निकलने वाले पानी को बाल्टी में इकट्ठा करना और इसका प्रयोग पौधों को पानी देने के लिए प्रेरित किया गया। स्कूल के स्टाफ ने एनजीओ द्वारा किए गए कार्य की सराहना की। इस मौके पर रुचिका बुद्धिराजा, रिद्धी गोयल, मोनिका गर्ग, वंशिका और स्कूल के स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।

न्यू ईरा स्कूल में वर्ल्ड इनवायरमेंट डे पर पानी बचाओ ड्राइव का आयोजन किया गया।

खबरें और भी हैं...