गिल चौक फ्लाईओवर की मरम्मत होने के चलते शहर में लग रहे ट्रैफिक जाम को कंट्रोल करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने गिल चौक से लेकर जनता नगर चौक तक दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध कब्जे, रेहडिय़ां व खोखे हटवाएं गए। जबकि कई लोगों पर ट्रैफिक में बांधा डालने के आरोप में कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। शहर में लगातार जाम लगने के कारण शुक्रवार को एडीसीपी ट्रैफिक सुखपाल सिंह बराड़ व करीब एक दर्जन मुलाजिमों ने मिलकर गिल रोड पर कार्रवाई की। दूसरी ओर ट्रैफिक जाम की समस्या के चलते हिंदू सिख जाग्रति सेना के सदस्यों की ओर से जगराओं पुल, प्रताप चौक गिल चौक, बस्ती जोधेवाल में पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। हिंदू सिख जागृति सेना के अध्यक्ष प्रवीन डंग की अध्यक्षता में जगराओं पुल पर मटका फोड़कर प्रदर्शन किया गया। इसकेे बाद वहां से निकलने वाले राहगीरों पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि शहर की सड़कों पर दुकानदारों व रेहड़ी वालों द्वारा किए कब्जों भी जाम का प्रमुख कारण है। प्रदर्शन के दौरान हिन्दू सिख जाग्रति सेना के चेयरमैन अरविंदर चीनी और अध्यक्ष प्रवीण डंग, योगेश धीमान प्रमोद सूद, दीपक अवस्थी, पंकज सचदेव, जगजीत मानक, टोनी शर्मा और जगदीप पूरी मौजूद थे।