पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • घूमने का शौक पूरा करने के लिए तीनों स्टूडेंट्स पहुंच गई हरिद्वार

घूमने का शौक पूरा करने के लिए तीनों स्टूडेंट्स पहुंच गई हरिद्वार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टिब्बा रोड पर स्थित गुरमेल पार्क के वीडीएम स्कूल में पढ़ने वाली 8वीं क्लास की स्टूडेंट घूमने के शौक के चलते ही घर से गई थी। तीनों स्टूडेंट जब हरिद्वार पहुंची तो वहां से वह ज्वालापुर पहुंच गई। वहां बाजार में एक दुकानदार ने उन्हें घूमते हुए देखा तो शक होने पर निकट ही स्थित पुलिस स्टेशन व स्टूडेंट के परिवार को सूचित किया। जिस पर थाना टिब्बा पुलिस टीम स्टूडेंट्स के परिवार के लोगों को साथ लेकर वहां पहुंच गई। जिन्होंने स्टूडेंट्स को अपनी हिरासत में ले लिया। टीम स्टूडेंटस को लेकर शनिवार को वापस लुधियाना वापस आएगी। जानकारी के अनुसार स्टूडेंट लता के पिता तेजपाल राणा यार्न डीलर का काम करते हैं। स्टूडेंट नैना के पिता संजीव ठाकुर व रूकसरा के पिता मकसूद लेबर का काम करते हैं। पुलिस के अनुसार स्टूडेंटस ने बताया कि उन्हें घूमने का शौक है। उनके पास करीब 2-2 हजार रुपए थे, जोकि उनकी पॉकटमनी थी। तीनों ने मिल कर घूम कर आने का प्लान बनाया था। प्लान के अनुसार वह तीनों स्कूल से निकल कर ऑटो में बैठ कर समराला चौक पहुंची और वहां से दिल्ली की बस में बैठ गई। दिल्ली पहुंच कर उन्होंने बस ड्राइवर को हरिद्वार की बस में बिठाने को कहा तो उसने उन्हें हरिद्वार की बस में बिठा दिया। जहां से वह घूमते हुए ज्वालापुर पहुंच गई। ज्वालपुर के एक दुकानदार ने बताया कि जब वह बाजार में घूम रही थी तो उसे शक हुआ। फिर पुलिस स्टेशन में सूचित कर आया। जिस पर एक लड़की ने अपने पड़ोसी का फोन नंबर दिया। पहले पड़ोसी ने भी कुछ बिताने से इनकार कर दिया। लेकिन कुछ देर के बाद ही उसे एक स्टूडेंट के पिता का फोन आया तो उसने सारी जानकारी दी। इंस्पेक्टर दलीप बेदी ने बताया कि स्टूडेंटस को कार्रवाई के बाद उनके परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...