पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • कंपनी से धोखाधड़ी कर सस्ते भाव पर दवाइयां बेचते 2 काबू

कंपनी से धोखाधड़ी कर सस्ते भाव पर दवाइयां बेचते 2 काबू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कंपनी से धोखाधड़ी कर सस्ते भाव पर दवाइयां बेचने के आरोप में सीआईए-1 की टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जब मेडिल स्टोर का मालिक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में धोखाधड़ी करने के आरोप में केस दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी काली माता मंदिर शिवपुरी का दलीप कुमार है, जोकि एलकम कंपनी में बतौर मेडिकल रिपेजटेटिव का काम करता है। जबकि दूसरा आरोपी चेत सिंह नगर गिल रोड का पंकज कुमार है। जोकि पिछले 8 साल से सेठी ट्रेडर्ज कोल पर काम करता है। तीसरा आरोपी अरूण कुमार है, जिसकी पिंडी गली में हरप्रताप मेडिकल एजेंसी है। सब इंस्पेक्टर अमरीक सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी सिपला कंपनी की मोंटेयर एल की गोलियां एमआरपी रेट से भी कम रेट पर बाजार में सप्लाई कर रहा है। आरोपी कंपनी से धोखाधड़ी कर रहा है। जिस पर रेड कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से 5880 गोलियां बरामद की है। इंवेस्टिेगेशन अफसर ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि आरोपी कहां से दवाइयां लेकर बेचते थे। फरार आरोपी की तलाश में भी रेड की जा रही है।

खबरें और भी हैं...