पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • नाबालिग को बंदी बना छेड़छाड़ करने के आरोप में केस दर्ज

नाबालिग को बंदी बना छेड़छाड़ करने के आरोप में केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| गांव रणिया में नाबालिग को कमरे में बंदी बना कर छेड़छाड़ करने के आरोप में केस दर्ज किया है। थाना डेहलों पुलिस नाबालिग की माता गुरमीत कौर के बयान पर परमिंदर सिंह व कर्मजीत सिंह के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस को वह किसी काम के चलते घर से बाहर गई हुई थी तो वापस आई तो उसकी बेटी घर पर मौजूद नहीं थी। काफी समय तक उसकी तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चला। पड़ोस में रहने वाले उक्त लोगों से भी पूछा गया तो उन्होंने भी यह कह कर इनकार कर दिया कि उन्हें कुछ भी नहीं पता। थोड़ी देर के बाद उसकी बेटी रोते हुए वापस आई तो उसने बताया कि वह अपने घर की छत पर खड़ी थी तो आरोपी परमिंदर सिंह ने इशारे से उसे बुलाया। जब वह घर के पिछले गेट पर नीचे गई तो उक्त आरोपी परमिंदर उसे अपने कमरे में ले गए। जहां ले जा कर उन्होंने उसे बंदी बना लिया और उसके साथ संबंध बनाने की कोशिश करते रहे।

खबरें और भी हैं...