लुधियाना| घर की छत से अचानक चकर खाकर गिरने से 78 साल के बुजुर्ग ओम प्रकाश निवासी न्यू माधोपुरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना दरेसी के एएसआई अमरीक सिंह ने लाश को सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम करवा मृतक के बेटे अमन कुमार के बयान पर 174 की कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक 13 मई को अमन कुमार अपने घर में दूसरी मंजिल पर छत पर ग्रिल लगा रहे थे। उनके पास उनका पिता ओम प्रकाश भी बैठा था। वह नीचे जाने लगा तो उसका पैर फिसल गया और जख्मी हो गया। इलाज के दौरान शुक्रवार को ओमप्रकाश की मौत हो गई।