लुधियाना| रेलवे ट्रैक पर फोन सुन रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। प्राइवेट फैक्टरी में काम करने वाला 27 साल का युवक संजीव कुमार निवासी गगन काॅलोनी डाबा लोहारा वीरवार को धुरी लाइन रेलवे ट्रैक पर फोन सुनता जा रहा था पीछे से आ रही ट्रेन की चपेट मेंे आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। राहगीर ने फोन पर ढंडारी जीआरपी पुलिस को घटना की सूचना दी। ढंडारी जीआरपी पुलिस चौकी के इंचार्ज गुरजिंदर सिंह ने मौके पर पहुंच लाश को कब्जे लिया है।