लुधियाना| घर का गेट तोड़ चोर सोने की बालियां, अंगूठी और 5 हजार कैश ले गए। थाना सराभा नगर के एसआई सुखपाल सिंह ने बताया कि गांव थरीके में आनंद नगर की कमला देवी की शिकायत पर पर्चा दर्ज कर चोरी की तलाश जारी है। कमला देवी ने बताया कि वह अपने पोते के साथ घर को ताले लगा सिंगार रोड काम से गई थी। शाम लौटी तो चोर वारदात कर गए थे। पुलिस जांच कर रही है।