पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • पंजाब रोडवेज मुलाजिमों ने डिपो में की रोष रैली

पंजाब रोडवेज मुलाजिमों ने डिपो में की रोष रैली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| पंजाब रोडवेज मुलाजिमों ने मांगों को लेकर लुधियाना डिपो में सरकार के खिलाफ रोष रैली की। इसमें फैसला लिया गया गया बसें सूबे भर में 22 मई रात 12 बजे से 23 मई रात 12 बजे को बंद रहेगी, मुलाजिम 24 घंटों की हड़ताल करेंगे।

रैली में साझी एक्शन कमेटी के नेताओं ने सरकार काे चेतावनी दी कि मुलाजिमों की जायज मांगंे जब तक पूरी नहीं जाएंगी उनका संघर्ष जारी रहेगा। 23 मई को बसों का चक्का जाम रहेगा। इस दौरान इंप्लाइज यूनियन के सूबा चेयरमैन मक्खन सिंह, पंजाब गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट यूनियन के मनजी सिंह गिल, रणधीर सिंह ने कहा कि सरकार मांगें मानने से इनकार कर रही है। रैली में बलबीर संह, गुरपाल सिंह, सतनाम सिंह, सिकंदर सिंह, अमरजीत सिंह, हरबंस सिंह पंधेर, किरणजीत सिंह, सतबिंदर सिंह, कुलजीत सिंह सोढी, गुरमेल सिंह, बूटा सिंह, जंग बहादुर सिंह, गुरचरण सिंह दुग्गां आदि उपस्थित थे।

पंजाब रोडवेज के लुधियाना डिपो में सरकार के खिलाफ रैली करते हुए मुलाजिम।

खबरें और भी हैं...