वॉर्ड 26 के इलाके के गोबिंद नगर, हरजाप नगर, जीटीवी नगर, न्यू गुरु नानक नगर, सिकंदर कॉलोनी, गुरु नानक नगर आदि में पानी की किल्लत के चलते लोगों ने कौंसलर सुरजीत राय के साथ 33 फुटा रोड घई मार्केट में रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने निगम प्रशासन पर उनकी सुनवाई न करने का आरोप लगाया। धरने में मौजूद साहनेवाल विधायक शरणजीत सिंह ढिल्लों के पुत्र यूथ विंग के कौमी मीत प्रधान सिमरनजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि अकाली दल ने अमरुत स्कीम के तहत इलाके में पानी की मोटरें पास करवाई थीं, जिनके आए हुए पैसे कांग्रेस सरकार ने वापस कर दिए। ढिल्लों ने कहा कि अगर इलाके मे पानी की नई मोटरें न लगाईं तो चंडीगढ़ रोड जाम किया जाएगा।
धरने की सूचना मिलने पर पहुंचे निगम की ओर से आए रणवीर सिंह लोगों को नई मोटरें लगवाने का भरोसा दिया तो लोग शांत हुए। वहीं मौके पर पहुंचे जमालपुर के एसएचओ और मुलाजिम कोल्ड ड्रिंक पीते रहे, उन्होंने धरने पर बैठे लोगों न समझाया और न ही जाम खुलवाया। इस मौके पर सतपाल सिंह, अंजू जुनेजा, चीमा, सवर्ण सिंह, प्रधान गेज सिंह, करनैल सिंह, जरनैल सिंह, भूपिंदरपाल सिंह, मनिंदर सिंह ढल्ल, डिंपल शर्मा, बलजीत सिंह बल्ली, जसविंदर सिंह, संदीप जलानी, कुलविंदर सिंह, तजिंदर सिंह, गुलजार सिंह आदि भी मौजूद थे।
33 फुटा रोड घई मार्केट में प्रदर्शन करते लोग और कौंसलर सुरजीत राय।