कई काॅम्प्लेक्सों में दुकानदार फंस गए हैं। असल में काॅम्प्लेक्स मालिक पूरी बिल्डिंगों को दुकानों के रूप में बेचकर जा चुके हैं। ऐसे में निगम नोटिस आने से उनकी परेशानी बढ़ गई है। सोमवार को कुछ काॅम्प्लेक्स के दुकानदार निगम ऑफिस पहुंचे और उनसे काॅम्प्लेक्स में फ्लोरवाइज रेट तय करने की मांग की, ताकि सब मिल-जुलकर निगम को पैसा दे सकें। हालांकि निगम अफसरों ने उनसे कहा कि वो खुद ही चर्चा कर इसे तय करें और इसकी भरपाई करें।