देश के पूर्व प्रधानमंत्री शहीद राजीव गांधी का बलिदान दिवस जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना (शहरी) समेत अन्य शाखाओं द्वारा मनाया गया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने देश की युवा सोच को नमन करते हुए उनके द्वारा दर्शाए गए मार्ग पर चलने की शपथ ली व स्व: प्रधानमंत्री की तस्वीर के समक्ष फूल अर्पित किए। इस मौके पर सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने का सभी ने संकल्प लिया।
इसी क्रम में जिला कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना (शहरी) के प्रधान गुरप्रीत गोगी की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन में स्व. राजीव गांधी का बलिदान दिवस सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर इंदरजीत चोपड़ा, मंगल दास बाली, तिलक राज सोनू, विजय मरकंडा, सतपाल लाली, मलकीत कैड़ा, कुलदीप सिंह सैनी, सीमा नाहर, सुखदेव नीटा, मास्टर मोहन सिंह, राज कुमार, तरसेम लाल सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे।
कांग्रेस सेवादल लुधियाना शहरी के अध्यक्ष निर्मल सिंह कैड़ा की अगुवाई में समूह कांग्रेस सेवादल के वर्करों और वाॅर्ड 47 के समूह कांग्रेसी नेताओं ने राजीव गांधी की 28वीं बरसी पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
यूथ कांग्रेस द्वारा क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें करीब 110 युवाओं ने रक्तदान किया। यूथ प्रेसिडेंट राजीव राजा, हलका सेंट्रल प्रेसिडेंट योगेश हांडा, अरुण हेनरी, चेतन थापर, ट्विंकल, साबी तोर ने भी रक्तदान दिया। सीएमसी के एसोसिएट निर्देशक डॉ. ध्रुव घोष और ब्लड बैंक प्रमुख डॉ. एकज जिंदल कहा कि हर तीन महीने में रक्तदान करना चाहिए। उधर, राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर कांग्रेस पार्टी के इकोनॉमिक एंड पॉलिटिकल प्लानिंग सेल सचिव गौतम शर्मा की अगुवाई में श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर चौधरी मणि, सन्नी खीवा, नवीन राजपूत, शुभम साहिल हरदीप जस्सा, साजन, अजय जस्सा, लकी, आकाश राजेश भी मौजूद रहे।
राजीव के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
यूथ कांग्रेस ने सीएमसी में लगाया ब्लड डोनेशन कैंप
सेवादल के कार्यकर्ताओं ने भेंट की श्रद्धांजलि
राजीव गांधी को याद कर अर्पित किए फूल