लुधियाना| स्मॉल और मीडियम इंडस्ट्री को 5 रुपए यूनिट बिजली सप्लाई मिले, इसके लिए निटवियर एंड अपैरल एक्सपोर्ट संघ के अध्यक्ष हरीश दुआ की अगुवाई में एक डेलीगेशन पावरकॉम के सीएमडी ए वेणु प्रसाद से मिला। इसमें यूपीसीएमए प्रधान इंद्रजीत नवयुग, कुलवंत सिंह एनकेएच, फोपसिया प्रधान बदिश जिंदल भी थे। डेलीगेशन ने चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी को भी इस मुद्दे पर मीटिंग कर पूरी ग्राउंड रियल्टी से वाकिफ करवाया था। वहीं ए वेणु प्रसाद ने कारोबारियों को भरोसा दिलाया कि जल्द सभी तथ्यों को देखकर उन्हें बड़ी राहत दी जाएगी।