लुधियाना| जरनैल हरि सिंह नलुआ सोसाइटी की ओर से 27 मई को गांव बदोवाल मे फ्री मेडिकल कैंप लगाया जा रहा है। प्रधान लखवीर सिंह बदोवाल ने बताया कि यह कैंप समाज सेवी लछमन सिंह की याद मे गांव के गुरद्वारा साहिब मे 27 मई सुबह 10 बजे से 2 बजे तक लगाया जाएगा। इसमें मरीजों का चेकअप कर उन्हें मुफ्त दवाई दी जाएगी। इस कैंप मे जरनैल हरि सिंह नलुआ वेल्फेयर सोसाइटी की ओर से कैंप में सहयोंग करने वाले इंस्पेक्टर प्रेम सिंह भंगु, डीएसपी जसविंदर सिंह बराड़ और हैपी पंडोरी को सम्मानित किया जाएगा डॉ. परविंदर कौर की टीम मरीजों का चेकअप करेगी। कैंप में हरजिंदर सिंह मान, राजविंदर सिंह गिल, गुरप्रीत सिंह उपल, रणजीत सिंह राणा, डीएसपी लख्खा सिंह, एसएचओ मुल्लांपुर बिक्रमजीत सिंह मौजूद रहेंगे।