पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • मां भगवती की चौकी में गणमान्यों ने हाजिरी लगाई

मां भगवती की चौकी में गणमान्यों ने हाजिरी लगाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| श्री माता वैष्णो देवी नौजवान सेवा समिति रजि द्वारा मां की विशाल चौकी बड़ी धूमधाम से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बी आर एस नगर में कराई गई। इस अवसर पर मुख्य मेहमान के रूप में मा बगलामुखी धाम के प्रमुख सेवक परवीन चौधरी हल्का वेस्ट के बीजेपी इंचार्ज कमल चैटली, अकाली नेता मनदीप भनोट गुरिंदरपाल सिंह पप्पू, पूर्व पार्षद हरप्रीत सिंह बेदी, सुनील कपूर, पार्षद ममता आशु शामिल हुए । चौकी में पूजन बाल किशन आहूजा, राजेश अग्रवाल व राम कुमार द्वारा किया गया। चौकी में भजन गायक कुमार संजीव ने महामाई की महिमा का गुणगान किया। कुमार संजीव द्वारा गाई भेंट मैं बगलामुखी दे लड़ लग्गी... पर भक्त भाव विभोर हो गए। मुख्य मेहमानों को समिति के सदस्यों द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। चौकी में महामाई के लंगर भी लगाया गया। इस अवसर पर जोगिंदर पाल ग्रोवर, कुलदीप चोपड़ा, संजीव सचदेवा, कुलवंत सिंगला, गगन गुप्ता, तुषार बंसल, मोहनीश ग्रोवर, नीरज जैन भी हाजिर थे।

खबरें और भी हैं...