लुधियाना| गोल्डन एवेन्यू कॉलोनी राहों रोड के न्यू भारती मॉडल स्कूल में भाई घन्हैया मिशन सेवा सोसाइटी की ओर से 286 वां रक्तदान कैप लगाया गया। सोसाइटी के मुख्य सेवादार जत्थेदार तरणजीत सिंह निमाणा की अध्यक्षता में लगाए इस कैंप में गोल्डन वेल्फेयर सोसाइटी ने भी सहयोग दिया। इस रक्तदान कैंप में स्टूडेंट यूनियन एसजीएफ के कौमी प्रधान जसप्रीत सिंह, मोनू खिड़ा, हैप्पी रंधावा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर गोल्डन वेल्फेयर सोसाइटी के सदस्य सर्बजीत सिंह और कुलविंदर सिंह ने बताया कि रक्तदान कैंप में 50 यूनिट रक्त रेडक्रॉस सोसाइटी के सहयोग से एकत्रित किया गया है। इसे जरूरतमंदों के लिए निष्काम रूप से दिया जाएगा। तरणजीत सिंह निमाणा ने नौजवानों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। इस दौरान भाई घन्हैया जी मिशन सेवा सोसाइटी के गुरमीत सिंह, भूपिंदर सिंह ने रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।