भक्तों को श्रीराम चरितमानस से भगवान श्रीराम के वनवास की कथा सुनाई
सिद्धपीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में करवाई जा रही श्रीराम कथा
लुधियाना| सिद्धपीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में पुरुषोत्तम माह के उपलक्ष्य मे श्रीराम चरित मानस कथा पंडित राज कुमार की अध्यक्षता में की जा रही है। नरेश शर्मा ने आज श्रीराम चरितमानस में भगवान श्रीराम के वनवास में बताया गया कि किस तरह निषादराज भगवान श्रीराम को वन में घास की शैय्या पर विश्राम करते देख दुखी हैं कि जो कोमल शरीर महल के मखमल के गद्दों पर कभी विश्राम करता था, आज घास पर सो रहा है परंतु भगवान राम बिल्कुल भी विचलित नहीं है। कथा के साथ रविवार के साप्ताहिक हरिनाम संकिर्तन का भी आयोजन किया गया। इसमें हरिपाल आहुजा, केशव जोशी, विशाल अरोड़ा, आत्म प्रकाश, प्रिंस छाबड़ा, सोमनाथ बब्बू, पुनीत शर्मा, बृजमोहन ढींगरा, जगदीश छाबड़ा, संदीप लाम्बा की ओर से हरिनाम संकिर्तन किया गया। इस अवसर पर प.गोपाल शर्मा, सुभाष क्वात्रा, राजिंदर कुमार, चेतन खोसला, गुलशन नागपाल, अमित गुगलानी, नरेश शर्मा, नरिंदर शर्मा, राजेश गाबा, दिनेश जिंदल, प्रवीण गुप्ता, तीर्थ राम, हर्षमोहन, काले खान, अभिनव शर्मा, धर्मपाल वर्मा, ललित शर्मा, पीयूष शर्मा आदि उपस्थित थे।