लुधियाना| गुरु रामदास संगत प्रबंधक कमेटी द्वारा समूह संगत और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से साप्ताहिक गुरमति समागम गुरुद्वारा श्री गुरुद्वारा सिंह सभा पुरानी सब्जी मंडी में बड़े श्रद्धा भाव से करवाया गया। गुरमति समागम में गुरु रामदास संगत प्रबंधक कमेटी की स्त्री सत्संग सभा की सेविकाओं ने इलाही वाणी में संगत को कीर्तन श्रवण करवाया। कमेटी की ओर से संगत के लिए अटूट भंडारा लगाया गया। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सेवक तरनजीत सिंह, धनविंदर सिंह, मनिंदर सिंह, प्रितपाल सिंह, सरवन सिंह की ओर से रागी जत्थे के सदस्यों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर भारी संख्या में गुरु सिक्खों ने हाजिर होकर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।