पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • छ़ोटी से छोटी सेवा भी ले जाती है भगवान के चरणों के पास

छ़ोटी से छोटी सेवा भी ले जाती है भगवान के चरणों के पास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तपोस्थली कुटिया श्री दंडी स्वामी महाराज नत्त गांव साहनेवाल में साप्ताहिक भंडारा एवं हरिनाम संकीर्तन किया गया। सत्संग में नरेश जी महाराज फाजिल्का वाले विशेष रूप से आशीर्वाद देने पधारे। उन्होंने कहा कि छ़ोटी से छोटी सेवा भी भगवान के चरणों के समीप ले आती है। अतुल कृष्ण गोस्वामी सेवा संस्थान के सोमनाथ बब्बू एवं साथियों द्वारा हरिनाम संकीर्तण किया गया। संकीर्तण मंडल के सेवकों ने मधुर भजन गाकर संगत को भाव विभोर कर दिया।संकीर्तन का आयोजन मुख्य सेवक भूषण गुप्ता की अध्यक्षता में हुआ।सेवक भूषण गुप्ता ने बताया कि इस सप्ताह के भंडारे की सेवा मोहिंदर कुमार, रिंकू,पम्मा,अमर गुप्ता परिवार द्वारा की गई। इस अवसर पर ब्रहम दत्त, गिरीश गुप्ता, राकेश जैन, दिनेश जिंदल, राजिंदर शर्मा, नगिंदर प्रसाद चमौली, काले खां, ब्रह्म स्वरूप, राकेश, जैन, गिरीश, चंदन, अभिनव, भूषण, ललित, रमन, अशोक, रमेश, राजन, जवाहर लाल, अश्वनी ग्रोवर, जगदीश छाबड़ा, विशाल, केशव, प्रिंस छाबड़ा, गुलशन, दिनेश, आशु शर्मा, हेमराज बहल, दिनेश पुरी, राजकुमार, बाल कृष्ण शर्मा, अशोक गुप्ता, रमेश गुप्ता, ओमप्रकाश, रामनाथ और निर्मल पांडे आदि उपस्थित रहे।

नत्त गांव में हुए धार्मिक कार्यक्रम में प्रभु की महिमा गाते भक्त।

खबरें और भी हैं...