लुधियाना| राष्ट्र सेविका समिति महकमे की तरफ से ऋग्ज इंटरनेशनल स्कूल ग्यासपुरा में परिचय शिविर का आयोजन किया गया इसमें तरुणियों के संस्कार और आत्मरक्षा से संबंधित जानकारी दी। शिविर में मुख्य अध्यक्षा रेणु द्वारा भारतीय परंपराओं के महत्व पर प्रकाश डाला गया। बौद्धिक विषय के अंतर्गत दीप्ति शर्मा द्वारा भारत की प्राचीन शिक्षा के बारे में बताया गया। इस अवसर पर आरती, संतोष, संगीता, ऋचा गोयल, रेणु शर्मा, मोनिका जग्गी, परुथी, सुरीति, रितिका, कीर्ति अग्रवाल, चेतना, प्रिया, आदि मौजूद थे।