पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • मधुमक्खी पालन से किसानों की आमदनी में हो रहा इजाफा

मधुमक्खी पालन से किसानों की आमदनी में हो रहा इजाफा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजुकेशन रिपोर्टर | लुधियाना

नॉबार्ड पंजाब रीजनल ऑफिस द्वारा विश्व मधुमक्खी दिवस का आयोजन किया गया। पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के पामेटी स्थित सेमिनार हॉल में आयोजित किए कार्यक्रम का मुख्य मकसद भारतीय मधुमक्खी को बचाना था। कार्यक्रम में नॉबार्ड पंजाब रीजनल ऑफिस के चीफ जनरल मैनेजर दीपक कुमार ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। दीपक कुमार ने शहद के प्रॉडक्ट्स की जांच करने के साथ ही सेल्फ हेल्प ग्रुप्स द्वारा तैयार किए गए अन्य प्रॉडक्ट्स भी देखे। प्रवीन भाटिया ने सभी प्रतिभागियों, मेहमानों का कार्यक्रम में स्वागत किया। सीजीएम दीपक कुमार ने नाबार्ड द्वारा राज्य भर में खेती, सेल्फ हेल्प ग्रुप, मधुमक्खी पाल और फार्मर प्रॉड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन को प्रमोट करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी। हॉर्टिकल्चर के डिप्टी डायरेक्टर जगदेव सिंह ने राज्य सरकार की विभिन्न पहल और हॉर्टिकल्चर के प्रसार क लिए चल रही विभिन्न पॉलिसियों, स्कीम्स के बारे में जानकारी दी। डिपार्टमेंट ऑफ एंटोमॉलॉजी असिस्टेंट एंटोमोलॉजिस्ट डॉ. अमित चौधरी ने मधुमक्खी और एपीकल्चर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मधुमक्खी पालन से किसानों की आमदनी में इजाफा हो रहा है। एटीएमए के प्रोजेक्ट डायरेक्टर जसप्रीत सिंह खैरा ने एटीएमए द्वारा खेती के विकास में किए जा रहे योगदान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने एटीएमए किसान बाजार के जरिए किसानों के विभिन्न प्रॉडक्ट्स की की जा रही प्रमोशन से भी अवगत करवाया।

खबरें और भी हैं...