लुधियाना| सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल समराला में ब्लाक स्तरीय युवक मेले का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लाक के अलग अलग स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। सरकारी हाई स्कूल उटालां की टीम ने नाटक मंचन में अपनी कला का शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। 9वीं क्लास के स्टूडेंट्स सुजाना, राजविंदर कौर, महकप्रीत कौर, कोमलप्रीत कौर, राजदीप सिंह, बरिंदर संह ने पाली भूपिंदर सिंह का लिखा नाटक घर गुम है.... का मंचन किया। जिस पर उन्हें पहला स्थान मिला। स्कूल पहुंचने पर विजेताओं को स्कूल मुखी मेघदास जवंदा ने सम्मानित किया। विजेता टीम अब जिला स्तरीय युवक मेले में भाग लेगी।