पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • तेरापंथ अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए महेंद्रपाल जैन और यशपाल आहूजा को चुनाव अधिकारी किया गया नियुक्त

तेरापंथ अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए महेंद्रपाल जैन और यशपाल आहूजा को चुनाव अधिकारी किया गया नियुक्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तेरापंथी सभा लुधियाना की वार्षिक सभा का आयोजन

सिटी रिपोर्टर| लुधियाना

इकबाल गंज रोड़ स्थित तुलसी कल्याण केंद्र,तेरापंथ भवन में तेरापंथी सभा लुधियाना की वार्षिक सभा का आयोजन हुआ। सभा का शुभारंभ नवकार मंत्र के पाठ से हुआ। तेरा पंथ युवक परिषद द्वारा मधुर भजन गाया गया। मंत्री सुशील पटवा ने पिछले साल हुए कार्यों की जानकारी प्रदान की। कोषाध्यक्ष राम जीवन गर्ग ने पिछले साल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। जिसे सभा सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की। सभा अध्यक्ष कमल नवलखा ने लुधियाना तेरापंथ समाज के धर्मानुरागी परिवारों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मैं सब कार्य आपके सहयोग से ही कर पाया हूं । उन्होंने सहयोग के लिए टीम सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सबसे खमत खामणा कर श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया। तत्पश्चात समाज की ओर से 2018-20 के अध्यक्ष पद के चुनाव हेतु महेंद्रपाल जैन और यशपाल आहूजा को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया। चुनाव अधिकारियों ने समाज से सभा के नए अध्यक्ष के लिए नाम देने के लिए कहा।अभयराज सिंघी ने रायचंद चौरड़िया के नाम का प्रस्ताव रखा। इसकी सभी ने सदस्यों ने अनुमोदना की। अन्य कोई नाम ना आने पर चुनाव अधिकारी महिंदरपाल जैन ने रायचंद चौरड़िया को 2018-20 के कार्यकाल हेतु अध्यक्ष पद की घोषणा की।सभा में उपस्थित सदस्यों ने ॐ अर्हम की ध्वनि से सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की। इस अवसर पर विशेष रूप से विकास दीया, महासभा प्रभारी कुलदीप जैन सुराणा, उपासिका विनोद देवी सुराणा, चंद्रमोहन जैन, पुखराज देवी चौरड़िया, विनीता देवी नवलखा, बंसी लाल जैन, दविंदर गुप्ता, धीरज सेठिया, रूपेश चौरड़िया, तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा मंजू बेद, तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष सुनील पारख, जेटीएन के पुखराज बोथरा, नवीन कपूर एवं श्रावक उपस्थित रहे। इस दौरान समणी वृन्द ने मंगल उद्बोधन किया। साध्वी सुलेखा श्री जी महाराज ने मंगल पाठ सुनाया।

खबरें और भी हैं...