पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • छाउ मास्क, मातृत्व, ट्रिपल तलाक जैसी कई थीम्स पर पेश होंगी 48 कलेक्शन

छाउ मास्क, मातृत्व, ट्रिपल तलाक जैसी कई थीम्स पर पेश होंगी 48 कलेक्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजुकेशन रिपोर्टर | लुधियाना

नॉर्दर्न इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (एनआईआईएफटी) की ओर से एनुअल फैशन शो अनु कामा 2018 का आयोजन किया जाएगा। गुरु नानक देव भवन में मंगलवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में एनआईआईएफटी के फैशन डिजाइन और फैशन डिजाइन (निट्स) फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स अपनी कलेक्शन पेश करेंगे। कार्यक्रम के बारे में डिस्ट्रिक्ट इंडस्ट्रीज सेंटर के जनरल मैनेजर और निफ्ट लुधियाना के इंचार्ज महेश खन्ना, अनु कामा 2018 की कोऑर्डिनेटर डॉ. सिमरिता सिंह और फैशन डिजाइन डिपार्टमेंट की हेड राजविंदर कौर ने जानकारी दी।

महेश खन्ना ने बताया कि इस फैशन शो में इंस्टीट्यूट के फाइनल इयर के स्टूडेंट्स अपनी क्रिएटिविटी और टैलेंट पेश करेंगे। शाम छह बजे शुरू होने वाले प्रोग्राम में मेल-फीमेल मॉडल्स मॉडलिंग करेंगे। बीएससी फैशन डिजाइन और फैशन डिजाइन (निट्स) के स्टूडेंट्स अपनी कलेक्शन पेश करेंगे। कार्यक्रम में इंडस्ट्रीज और कॉमर्स मिनिस्टर सुंदर शाम अरोड़ा मुख्य मेहमान रहेंगे। डिपार्टमेंट ऑफ इंडस्ट्रीज और कॉमर्स के प्रिंसिपल सेक्रेटरी और एनआईआईएफटी के चेयरमैन राकेश कुमार वर्मा स्पेशल गेस्ट रहेंगे। इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स डायरेक्टर और एनआईआईएफटी के डायरेक्टर जनरल डीपीएस खरबंदा भी खासतौर पर शिरकत करेंगे।

स्टूडेंट्स छह महीने से तैयार कर रहे अपनी कलेक्शन

डॉ. सिमरिता सिंह ने बताया कि फैशन शो में 48 कलेक्शन पेश की जाएंगी। स्टूडेंट्स ने छह महीने की मेहनत से स्वच्छ भारत, फोक डांस, ट्रिपल तलाक, लोकल क्राफ्ट्स , आर्किटेक्चर जैसी थीम पर अपनी कलेक्शन तैयार की है। फैशन शो कोरियोग्राफर मेलन ने बताया कि शो में 35 मॉडल्स वॉक करेंगे। इसमें 20 प्रोफेशनल मॉडल्स और 15 एनआईआईएफटी मोहाली और लुधियाना के स्टूडेंट्स होंगे। स्टूडेंट्स ने हरप्रीत सिंह, राजविंदर कौर, नवनीत सुमन, रमनप्रीत कौर की देखरेख में अपनी कलेक्शन तैयारी की है। अपनी कलेक्शन एमेजोनिका पेश कर रहे करनबीर सिंह ने बताया कि निटवियर को अलग ढंग से पेश करने के लिए ही उन्होंने ये कलेक्शन तैयार की है। इसमें निट्स की अलग-अलग तरह की वैरायटी पेश करने के साथ ही उसे अलग ढंग से तैयार किया गया है।

इंडस्ट्रियल वेस्ट से तैयार हैंडमेड कलेक्शन भी होगी पेश

खुशबू ने बताया कि वो छाउ डांस से प्रेरित अपनी कलेक्शन छाउ मास्क पेश करेंगी। इसमें उन्होंने लकड़ी, स्ट्रा, पंख, मोतियों, बांस की स्टिक्स से कलेक्शन बनाई है। सुब्रत कुमार त्रिपाठी टेक्सटाइल इंडस्ट्रियल वेस्ट से तैयार हैंडमेड कलेक्शन पेश करेंगे। आकांक्षा मातृत्व थीम पर कलेक्शन पेश करेंगी। अलीशा जैन पांडुलिपियों पर आधारित कलेक्शन कल्पसूत्र पेश करेंगी। अलीशा ने बताया कि उसने अपनी कलेक्शन पहाड़ी मिनिएचर स्टाइल और हैंड पेंटिंग से ये कलेक्शन बनाई है। इसके अलावा सलोनी छाबड़ा ट्रिपल तलाक, लक्ष्मी कुमारी यादव ड्रीम कैचर, मनप्रीत क्रेजी शटिक, दीपशिखा शर्मा पंजाबी परांदा से प्रेरित, अनुश्रिया पनाम नगर पर आधारित कलेक्शन पेश करेंगे। रैंप पर मिस इंडिया फ्रेश फेस, फैशन रनवे मॉडल, मिस उत्तराखंड, मिस हिमाचल, मिस इंडिया खादी का टाइटल ले चुकी मॉडल्स मॉडलिंग करेंगी।

खबरें और भी हैं...