पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • नॉन मेडिकल में जनरल कैटेगरी के नॉन पीएयू स्टूडेंट्स की मेरिट 97% से शुरू

नॉन मेडिकल में जनरल कैटेगरी के नॉन पीएयू स्टूडेंट्स की मेरिट 97% से शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजुकेशन रिपोर्टर | लुधियाना

पीएयू स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ग्यारहवीं क्लास के लिए मेरिट लिस्ट जारी की गई। स्कूल की लोकप्रियता के कारण हर साल स्कूल में अप्लाई करने वाले स्टूडेंट्स की संख्या भी बढ़ रही है। स्कूल में इस बार ग्यारह सौ से भी ज्यादा स्टूडेंट्स ने अप्लाई किया। स्कूल की ओर से पीएयू के पुराने स्टूडेंट्स और नॉन पीएयू स्टूडेंट्स के मुताबिक लिस्ट जारी की जाती है। क्लासेस बुधवार से शुरू होंगी। कॉमर्स की 50 सीटों के लिए सबसे ज्यादा एप्लीकेशन मिलीं। नॉन मेडिकल में पीएयू स्टूडेंट्स की जनरल कैटेगरी की मैरिट 92.3 पर्सेंट से लेकर 70 पर्सेंट तक गई। एससी कैटेगरी की 85.6 पर्सेंट से लेकर 70 पर्सेंट, बीसी कैटेगरी में 84.6 पर्सेंट से लेकर 74.6 पर्सेंट तक गई। नॉन पीएयू स्टूडेंट्स की जनरल कैटेगरी की मैरिट 97 पर्सेंट से शुरू होकर 79.3 पर्सेंट रही। एससी कैटेगरी की 94 पर्सेंट से लेकर 77.6 पर्सेंट, बीसी कैटेगरी की 98.6 पर्सेंट से लेकर 92.3 पर्सेंट रही।

मेडिकल में पीएयू स्टूडेंट्स की जनरल कैटेगरी की मेरिट 80.60 पर्सेंट से लेकर 76.1 पर्सेंट तक गई। एससी कैटेगरी की 79.33 पर्सेंट, बीसी कैटेगरी की 74.66 पर्सेंट से शुरू हुई। नॉन पीएयू स्टूडेंट्स में जनरल कैटेगरी में 95.33 पर्सेंट से लेकर 70 पर्सेंट तक, एससी कैटेगरी में 86.66 पर्सेंट से लेकर 70 पर्सेंट और बीसी कैटेगरी में 77 पर्सेंट से लेकर 72.33 पर्सेंट तक गई। कॉमर्स में पीएयू स्टूडेंट की जनरल कैटेगरी की 83.53 पर्सेंट लेकर 70.3 पर्सेंट, एससी कैटेगरी में 87.07 पर्सेंट लेकर 74.9 पर्सेंट तक, बीसी कैटेगरी में 86.9 पर्सेंट लेकर 70.9 पर्सेंट तक गई। नॉन पीएयू स्टूडेंट्स में जनरल कैटेगरी की मेरिट 93.5 पर्सेंट से लेकर 83.5 पर्सेंट, एससी कैटेगरी में 93.3 पर्सेंट से लेकर 79.3 पर्सेंट और बीसी कैटेगरी में 85.4 पर्सेंट लेकर 83.5 पर्सेंट तक मेरिट गई।

खबरें और भी हैं...