पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रुचि नरुला वंडर वुमन अवॉर्ड से सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| मिसेज यूनिवर्स यूरेशिया 2017 रुचि नरुला को पटियाला में एलिट क्लब की तरफ से हुए इंटनेशनल वंडर वुमन अवॉर्ड 2018 से सम्मानित किया गया। एएस राय, आईपीएस आईजी और सुनीता धीर चीफ गेस्ट के रूप में उपस्थित थे। रुचि नरुला को यह सम्मान उनकी नेशनल और इंटरनेशनल अचीवमेंट्स को लेकर दिया गया। वह मिसेज यूनिवर्स डेलिकेट 2017, मिसेज इंडिया 2017, प्राइड ऑफ नेशन 2018, एलीट फेस ऑफ इंडिया 2018, वुमन एक्सीलेंस अवॉर्डी 2018 जैसे कई टाइटल अपने नाम कर चुकी हैं। वह इस शो की स्टॉपर भी थीं। हाल ही में जयपुर में हुए मिसेज यूनिवर्स यूरेशिया 2018 में भी वह जूरी मेंबर्स में शामिल हुईं, जो उनके लिए बेहद सम्मान की बात थी। पिछले साल इस टाइटल के लिए वह कंपीटिशन में थीं और इस बार वह खुद सेलिब्रिटी जूरी के साथ बैठ इस शो को जज कर रही थीं। रुचि लेडीज को किचेन से लेकर रैंप वॉक तक का सफर तय करने को भी मोटिवेट करती हैं।

खबरें और भी हैं...