एएसआई पर गाड़ी चढ़ा हमला करने वाले को पांच साल कैद
मुनीश पुरंग/लुधियाना| थाना बस्ती जोधेवाल के एएसआई पर गाड़ी चढ़ा कातिलाना हमला करने वाले सन्नी को अदालत ने पांच साल कैद की सजा सुनाई। जिला एडिशनल सेशन जज बलविंदर कुमार की अदालत ने उस पर दो हजार रुपए जुर्माना भी किया। शहर के कैलाश नगर इलाके में शिमला कॉलोनी के सन्नी के खिलाफ 2013 में 23 अगस्त को थाना बस्ती जोधेवाल में केस दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता एएसआई गुरमीत सिंह ने नाकाबंदी पर उसे रुकने का इशारा किया। आरोपी सन्नी ने थोड़ी दूर जाकर जीप रोकी। फिर अचानक बैक करके जान से मारने की नीयत से एएसआई पर चढ़ाने की कोशिश की। बड़ी मुश्किल से उन्होंने अपनी जान बचाई।
नशा तस्करी में दोषी को 15 साल की कैद
लुधियाना। करीब पौने दो साल पहले नशे में इस्तेमाल होने वाली गोलियों के साथ गिरफ्तार नरेश कुमार उर्फ शालौरी को अदालत ने दोषी करार दिया है। जिला एडिशनल सेशन जज सोनिया किनरा ने 35 साल के दोषी को 15 साल कैद की सजा सुनाई। साथ ही डेढ़ लाख रुपए जुर्माना भी किया। जिसे अदा न करने की सूरत में छह महीने अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। इस मामले में शहर के थाना डिवीजन छह की पुलिस ने 2016 में 16 मई को एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।