पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • खेलते खेलते टॉयलेट क्लीनर पीने से 3 साल के बच्चे की मौत

खेलते-खेलते टॉयलेट क्लीनर पीने से 3 साल के बच्चे की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोकल पॉइंट में लगती फौजी कॉलोनी में बुधवार को घर में खेलते हुए तीन साल के बच्चे ने टॉयलेट क्लीनर पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिकी फैक्टरी में काम करने वाले अजय सिंह के घर में उसके दोनों बेटे आर्यन-4 साल व आरके सिंह 3 साल खेल रहे थे। इसी दौरान छोटे बेटे आरके ने घर में पड़ी टॉयलेट-क्लीनर शर्बत समझकर पी लिया। हालत बिगड़ने पर बच्चे को ले जाकर मोहनदई अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हर केमिकल रखें बच्चों से दूर

पीडियाट्रिशियन डॉ. राजिंदर गुलाटी ने आगाह किया कि घर में सफाई करने को रखे सभी प्रकार के केमिकल बच्चों की पहुंच से दूर रखे जाने चाहिए। डॉ. गुलाटी के मुताबिक बच्चे का शरीर नाजुक होता है। उसमें रजिस्टेंस पावर भी बड़ों के मुकाबले काफी कम होती है। लिहाजा उसे हर चीज एकदम नुकसान पहुंचा देती है। जबकि बड़ों में नुकसान की दर शरीर व उम्र के हिसाब से कम होती जाती है।

खबरें और भी हैं...