पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • डेथ पॉइंट बने फुल्लांवाल चौक पर सवा दो साल बाद भी 300 मीटर डिवाइडर न बना सकी गलाडा

डेथ पॉइंट बने फुल्लांवाल चौक पर सवा दो साल बाद भी 300 मीटर डिवाइडर न बना सकी गलाडा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| सवा दो साल बीत चुके हैं लेकिन डेथ पॉइंट बने पक्खाेवाल रोड स्थित फुुल्लांवाल(बी-7) चौक पर 300 मीटर का डिवाइडर गलाडा नहीं बना सकी। उस वक्त डिस्ट्रिक्ट टाउन प्लानर की अगुवाई में इसे सेफ बनाने के लिए पूरी प्लानिंग हुई थी। गलाडा की तत्कालीन चीफ एडमिनिस्ट्रेटर केपी बराड़ ने इसकी सहमति भी दी थी लेकिन उनकी ट्रांसफर के बाद अफसरों ने आगे कोई कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठाई। उलटा अब नई प्लानिंग बनाने में टाइम पास किया जा रहा है। इस चौक पर रोजाना जाम लगने के साथ-साथ आए दिन हादसे भी होते हैं। बता दें कि तब ट्रैफिक पुलिस व डीटीपी की अगुवाई में प्लानिंग बनी थी कि दुगरी व लोधी क्लब रोड को आमने-सामने करने के लिए डिजाइनिंग सही की जाएगी। जो काम हो चुका है। वहीं, रायकोट रोड की तरफ पीडब्ल्यूडी ने डिवाइडर बना दिए। अब बाकी काम शहर से चौक तक जाती सड़क का है। यहां निगम की हद खत्म हो जाती है। इसलिए गलाडा ने ये जिम्मेदारी ली थी कि वहां डिवाइडर बनाएंगे लेकिन बनाया कुछ नहीं। यही नहीं, दूसरे महकमों के काम करने के बाद यहां से स्ट्रीट लाइटें हटाई गई थी। वो भी गलाडा को लगानी हैं लेकिन अभी तक नहीं लगाई। पहले तत्कालीन डीसी रवि भगत ने रोड एक्सीडेंट्स में कीमती जिंदगियां न जाएं, इसलिए सभी महकमों का कोआर्डिनेशन भी कराया था। मगर, अब प्रशासनिक लेवल पर कोई सक्रियता नजर नहीं आ रही। साफ है कि जब यहां पर फिर कोई मौत होगी, तो गलाडा और अन्य प्रशासनिक अफसर जागेंगे।

खबरें और भी हैं...