पुलिस देख नाले में फेंका पैकेट, डेढ़ किलो अफीम बरामद, काबू
घंटा घर स्थित रेखी सिनेमा चौक के पास पुलिस को देखकर तस्कर ने गंदे नाले में पैकेट फेंक दिया। सीआईए-2 की टीम ने लिफाफा बाहर निकाला तो उसमें से डेढ़ किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। थाना कोतवाली पुलिस ने मराड़ो कॉलोनी के विजय कुमार राय के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। सीआईए-2 के एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी समेत इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान रेखी सिनेमा चौक के पास सामने से उक्त आरोपी आते दिखाई दिया। आरोपी ने पुलिस को आते देख हाथ में पकड़ा लिफाफा पास से गुजर रही गंदे पानी की नाले में फेंक दिया और भाग निकला। मुलाजिमों ने पीछा करके उसे काबू कर लिया। लिफाफे को बाहर निकाला तो उसमें से डेढ़ किलो अफीम बरामद हुई।
एक साल से कर रहा था तस्करी : जांच अफसर ने बताया कि आरोपी घर बनाने वाले मिस्त्री का काम करता है। लेकिन उसमें ज्यादा कमाई न होने के कारण वह नशा तस्करी करने लगा। आरोपी पिछले एक साल से यह धंधा कर रहा था। आरोपी ने बताया कि वह बिहार से 80 हजार रुपए किलो के हिसाब से अफीम लाता था। जिसे आगे 1.20 लाख रुपए में बेच देता।