पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • इलाज में लापरवाही से हुई हरमिंदर मिंटू की मौत

इलाज में लापरवाही से हुई हरमिंदर मिंटू की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| आतंकी हरमिंदर मिंटू की पटियाला जेल में हार्ट अटैक से मौत हो गई। इसके लिए उसके वकील जसपाल सिंह मंझपुर ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। आरोपी मिंटू की पैरवी करने वाले एडवोकेट मंझपुर के मुताबिक पिछले दिनों मिंटू ने सेहत खराब होने की बात कही थी। बावजूद इसके इलाज नहीं कराया। लुधियाना जिले में मिंटू पर तीन केस दर्ज थे। इसी 30 मार्च को आरोपी मिंटू को जिला एडीशनल सेशन जज मैडम अंजना की अदालत ने विस्फोटक रखने के मामले में बरी किया था। उसी समय मिंटू ने एडवोकेट मंझपुर से बताया कि वह दवाई खाकर आया है और उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इसके बाद एडवोकेट मंझपुर पटियाला जेल में मिलने गए तो वहां मुलाकात के दौरान मिंटू ने बताया कि डॉक्टर ने उसे पीजीआई रेफर किया है। मगर जेल प्रशासन गार्द मुहैया नहीं करा रहा।

खबरें और भी हैं...