पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • कठुआ और उन्नाव रेप मामलों में पीड़ितों को मिले इंसाफ, शहरियों ने निकाले कैंडल मार्च

कठुआ और उन्नाव रेप मामलों में पीड़ितों को मिले इंसाफ, शहरियों ने निकाले कैंडल मार्च

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कठुआ और उन्नाव में रेप मामलों को लेकर शहर में विभिन्न राजनीतिक, धार्मिक व सामाजिक संस्थाएं लगातार रोष जता रही हैं। बुधवार रात को भी शहर में कैंडल मार्च निकाल लोगों ने पीड़ित परिवारों को इंसाफ दिए जाने और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की।

वाॅर्ड 68 में लाजपत नगर वेल्फेयर सोसाइटी के प्रमुख इंदरजीत कपूर टोनी और कांग्रेस यूथ एंड वेल्फेयर सेल के चेयरमैन चौधरी मनी खीवा की अगुवाई में कैंडल मार्च निकाला गया। जो लाजपत नगर, जवाहर नगर मार्केट होकर मिड्डा चौक तक गया। जिसमें रोहित पाहवा, रॉबिन मेहरा, लक्ष्य घई, सनी खीवा, साहिल कुमार, सूरज, अनमोल आदि शामिल रहे। इसी तरह वाॅर्ड 80 में लोक इंसाफ पार्टी के वाॅर्ड प्रधान जौनी डुमरा की अगुवाई में रोष प्रदर्शन किया, जिसमें रेप मामलों के दोषियों को सख्त सजा देने के साथ लापरवाही बरतने वाले पुलिस अफसरों पर भी कार्रवाई की मांग की गई। इस मौके पर एडवोकेट नरिंदर आदिया, करमवीर मोली, दीपू संगर, मनी अरोड़ा, रोहित गग्गा, विक्की सहोता, अशोक वैद, अरुण लादेन, जसविंदर कौर जस्सी, संदीप, संजू डुमरा, वजीद सिंह, शालू, मोहित, लक्की बाहान, शुभम सहोता, विवेक परोचा, आशू, प्रभजोत सिंह की खास मौजूदगी रही। इसी क्रम में सराभा नगर में सोशल एक्टिविस्ट रोहित कुमार और बिंदिया सूद के नेतृत्व में लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने ऐसे रेप मामलों की कड़ी निंदा करते हुए इनका राजनीतिकरण करने पर तीखा रोष जताया, जबकि मॉडल टाउन में भी एनजीआे अकाल सहाय यूथ क्लब की आेर से कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें शामिल इलाका निवासियों ने रेप केस बढ़ने पर रोष जताते हुए केंद्र व राज्य सरकारों से इस मामले में कड़े कदम उठाने की मांग की। उधर, चूहड़पुर रोड स्थित वाॅर्ड नंबर 79 की महिला कांग्रेस प्रधान मनीषा कपूर की अध्यक्षता में बच्ची को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

लोक इंसाफ पार्टी

कांग्रेस सेवादल

जीके स्टेट के बच्चे

अकाल सहाय यूथ क्लब

यूथ कांग्रेस वर्कर्स

खबरें और भी हैं...