स्मार्ट सिटी डायरेक्टर दुबई में देंगे लेक्चर
लुिधयाना| लुधियाना स्मार्ट सिटी लिमिटेड के डायरेक्टर आर्किटेक्ट संजय गोयल दुबई में होने वाली वर्ल्ड आर्किटेक्चर कॉन्फ्रेंस में लेक्चर देंगे। यह कॉन्फ्रेंस 20 से 21 अप्रैल तक होगी। आर्किटेक्ट गोयल इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट पंजाब चैप्टर के चेयरमैन भी हैं। गोयल के पास 25 सालों का अनुभव है। इस कॉन्फ्रेंस में दुनिया भर से 1500 लोग हिस्सा लेंगे। लुधियाना से इसमें आईआईए लुधियाना सेंटर के चेयरमैन योगेश सिंगला, सुरभि जैन, मनीष गर्ग, सुरुचि गोयल, मोनिका गर्ग, संची गोयल, मालती सिंगला, निकिता सिंगला, रिद्धि गोयल, ईशान सिंगला, मोनिका गर्ग और गोविंदा ढिल्लो भी हिस्सा ले रहे हैं।
संजय गोयल