जगराओं पुल कवर करना शुरू, जल्द शुरू होगा तोड़ने का काम
लुधियाना| जगराओं पुल के बंद पड़े भारत नगर चौक जाते हिस्से पर कंस्ट्रक्शन कंपनी ने काम शुरू कर दिया है। इसके लिए बंद व खुले हिस्से के बीच वाले हिस्से को कवर किया जा रहा है। इसके बाद बंद पड़े हिस्से को तोड़ना शुरू कर दिया जाएगा। कंस्ट्रक्शन कंपनी के अफसरों के मुताबिक अगले दो-तीन दिनों में पुल को तोड़ने का काम शुरू कर देंगे। वहीं, नीचे हुई एन्क्रोचमेंट्स काे हटाने के लिए भी फैसला किया जा रहा है।