वाॅर्ड-83 में लगाया शॉपकीपर लाइसेंस कैंप
लुधियाना| वाॅर्ड-83 में पार्षद राजू थापर की अध्यक्षता में विशाल शॉपकीपर लाइसेंस कैंप का आयोजन बिंद्रावन रोड स्थित कार्यलय में किया गया। कैंप में वाॅर्ड के अलग-अलग इलाके के दुकानदारों ने अपनी दुकानों के लाइसेंस रेन्यू करवाए। राजू थापर ने बताया कि इलाका निवासियों को सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनका फर्ज है और कुछ दिन पहले उनके पास दुकानों के लाइसेंस संबंधी जानकारी आई थी, जिसके तहत इस कैंप का आयोजन किया गया, ताकि हमारे दुकानदार भाइयों का समय बच सके। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी तरह के कैंप का आयोजन किया जाएगा। इलाके के दुकानदारों ने अपनी खुशी प्रकट करते हुए राजू थापर और उनकी टीम का धन्यवाद किया। इस मौके पर इलाके के काफी सारे दुकानदारों ने अपने लाइसेंस रिन्यू करवाए।