पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • रेलवे स्टेशन पर गंदगी और बदबू से हो रहा स्वागत, रेलवे समस्या दूर करने में नाकाम

रेलवे स्टेशन पर गंदगी और बदबू से हो रहा स्वागत, रेलवे समस्या दूर करने में नाकाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुबह जब रेलवे स्टेशन का दौरा किया गया तो सबसे ज्यादा परेशान डेली पैसेंजर दिखे। यात्रियों ने बताया कि बार-बार कहने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। खन्ना से लुधियाना जाने वाले यात्री बलदेव सिंह ने बताया कि काफी समय से रेलवे स्टेशन के बाहर सीवर जाम होने के कारण सुबह सुबह गंदगी और बदबू का सामना करना पड़ता है। वह खुद कई बार प्रशासन को समस्या के बारे में बता चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। अंबाला जाने वाले एक अन्य यात्री रविंदर कुमार ने बताया कि वह ट्रेन से रोजाना सफर करते हैं। सुबह स्टेशन पर आते ही गंदगी का सामना करना पड़ता है। रेलवे को जल्द समस्या का हल करवाना चाहिए। ढंड़ारी जाने वाले यात्री परमजीत सिंह ने बताया कि गंदगी की समस्या काफी पुरानी हो चुकी है। स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को गंदे पानी से होकर जाना पड़ता है।

परमजीत सिंह

रविंदर कुमार

बलदेव सिंह

खबरें और भी हैं...