प्रशासन ने जैनपुर साइट फाइनल की 4 मेन रोड पर मिनी स्टॉप की प्लानिंग
शहर से ट्रैफिक समस्या कम करने और एक्सीडेंट्स रोकने के लिए निगम की जैनपुर स्थित कूड़ा डंप साइट पर बस स्टैंड को शिफ्ट करने पर प्रशासन ने फाइनल कर दी है। वहीं, शहर की चार मेन रोड्स यानि चंडीगढ़, दिल्ली, जालंधर और फिरोजपुर रोड पर पहले देखी जगहों पर बसों के मिनी स्टॉप की भी प्लानिंग की गई है। प्रशासन ने यह प्रस्ताव बनाकर सरकार को जानकारी दे दी है।
अब जल्द ही ट्रांसपोर्ट महकमे की टीम लुधियाना आएगी और मौका विजिट करेगी। इसमें बस स्टैंड, बसों और मुसाफिरों की जरूरत के हिसाब से इन जगहों की स्टडी की जाएगी। इस बारे में ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी से बातचीत के बाद अब प्रशासन फाइनल रिपोर्ट तैयार कर रहा है। इसके बाद टीम यहां पहुंचेगी। बता दें कि बस स्टैंड शिफ्टिंग में सूबे के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी दिलचस्पी दिखाई है, ताकि शहर में ट्रैफिक समस्या हल की जा सके। नए बस स्टैंड को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर बनाने की भी सिफारिश की जा रही है।
उपयुक्त इसलिए, तीन मेन रोड के नजदीक है जैनपुर
शहर में आने-जाने को चंडीगढ़ की तरह सिटी बसें
ये होगा फायदा शहर में रोजाना 2100 बसें आती-जाती हैं। बस स्टैंड शहर के बीचोंबीच है तो सारी बसें शहर के भीतर से गुजरती हैं। शहर में पहले ही बहुत ट्रैफिक है। ऐसे में बसों की वजह से ट्रैफिक धीमा होने के साथ जाम भी लगता है। बस स्टैंड शहर से बाहर होगा तो बसें शहर के बाहर से ही निकल जाएंगी। इससे ट्रैफिक दबाव कम होगा। वहीं, बसों की ओवर स्पीड, सवारियां उठाने के लिए एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ और कहीं भी रुकने की वजह से बनने वाले एक्सीडेंट का खतरा भी कम होगा। वहीं, चारों मेन रोड्स पर मिनी स्टॉप बनेंगे तो लोगों को मेन बस स्टैंड जाने की जरूरत नहीं, वो अपने नजदीकी स्टॉप पर जाकर बस पकड़ सकते हैं। वहीं, इन्हीं मिनी बस स्टॉप पर लोग अपने घर के नजदीक उतर भी सकेंगे।
ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी ने मांगीं डिटेल्स: डीसी
जैनपुर साइट
बस स्टैंड बाहर होने से शहर के भीतरी हिस्से में आने-जाने को सिटी बसें चलाई जाएंगी। जिनका स्टैंड अभी मौजूदा बस स्टैंड की जगह बनेगा। मेन बस स्टैंड के साथ मिनी स्टॉप से भी सिटी बसों की रेगुलर सर्विस दी जाएगी। अभी चंडीगढ़ में यह व्यवस्था है। ऐसे में लोगों को सुविधा भी मिलेगी और पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम भी मजबूत होगा।
जहां जमीन उपलब्ध है, हम सरकार को बता रहे हैं। टेक्निकली यह कैसे फिट है, यह ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट देखेगा। मैंने ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी से बात की है, उन्होंने कुछ और डिटेल्स जमा करने के लिए कहा है। फिर वो टीम भेज देंगे। पहले चुनी चार सड़कों की जगहों को भी बस स्टैंड शिफ्टिंग योजना के साथ ही जोड़कर इस्तेमाल किया जाएगा। -प्रदीप अग्रवाल, डिप्टी कमिश्नर
जैनपुर साइट बस स्टैंड बनाने को उपयुक्त इसलिए है, क्योंकि यह तीन बड़ी सड़कों के पास है। यहां नए बन रहे लाडोवाल बस स्टैंड से यह साइट सिर्फ 250 मीटर दूरी पर है। हंबड़ां रोड से यह सिर्फ एक किलोमीटर जबकि सिधवां नहर से डेढ़ किलोमीटर दूरी पर है। ऐसे में बसों के यहां जाने-आने में कोई दिक्कत नहीं होगी।
ये है योजना
जैनपुर में नगर निगम की 37 एकड़ जगह पड़ी है। इस पर मौजूदा समय में कूड़े का डंप बना हुआ है। कुछ दिन पहले डीसी प्रदीप अग्रवाल ने निगम, पुलिस, ट्रांसपोर्ट अफसरों की जॉइंट मीटिंग ली थी। इसमें तय किया गया कि शहर के बीच बने बस स्टैंड को वहां शिफ्ट कर दिया जाए। बदले में निगम को मौजूदा बस स्टैंड की करीब 14 एकड़ जमीन दे दी जाए। जहां से वो सिटी बसों को ऑपरेट कर सकें। निगम कमिश्नर जसकिरन सिंह ने इस पर सहमति दे दी थी। इसके बाद एसडीएम दमनजीत मान की अगुवाई में टीम ने जैनपुर डंप साइट विजिट की और इसे उपयुक्त माना। इसके अलावा पहले देखी गई चार मेन रोड्स की जगहों पर मिनी स्टॉप बनाने की योजना है। मेन बस स्टैंड के साथ इन मिनी स्टॉप पर भी बसों का रुकना जरूरी होगा।