साहित्य अकादमी के चुनाव आज होंगे
लुधियाना| पंजाबी साहित्य अकादमी के चुनाव की मतदान प्रक्रिया रविवार को सुबह नौ से दोपहर बाद तीन बजे तक चलेगी। उसके बाद ही मतगणना कर रात करीब आठ-नौ बजे तक नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। करीब 30 फीसदी से ज्यादा एनआरआई मेंबरों समेत अकादमी के दो हजार सदस्य चार प्रमुख पोस्ट समेत कुल 23 पदों के लिए वोटिंग करेंगे। इन पदों पर 29 उम्मीदवार मैदान में हैं। एग्जीक्युटिव मेंबरों की 15 में से एक पोस्ट पर प्रेम साहिल पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी मलकियत सिंह औलख के साथ पांच सहायक अधिकारी पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराएंगे।