अकाली नेता विजय दानव के नाम पर प्रॉपर्टी डीलर को धमकी,गाली-गलौच
लुधियाना| शनिवार को एक ऑडियो क्लिप सार्वजनिक हुई। इसमें बहादरके रोड के प्रॉपर्टी डीलर रमन ऋषि को एक व्यक्ति अकाली नेता विजय दानव का नाम लेकर धमका रहा है। एक मिनट 41 सेकेंड के इस क्लिप में कॉल करने वाले ने रमन को जमकर गालियां निकालीं और उसे दानव के दफ्तर में पहुंचने के लिए कहा। न आने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। वहीं, इस बारे में दानव का कहना है कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं। यह भी कहा कि रमन के खिलाफ वॉर्ड दो के अकाली कौंसलर गुरमेल सिंह जज्जी ने 181 पर शिकायत दी थी और सोमवार सीपी को कंप्लेंट दी जा रही है। जज्जी की शिकायत के बाद यह ऑडियो सार्वजनिक हुई। वहीं, प्रॉपर्टी डीलर रमन ने कहा कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं न कोई झगड़ा हुआ। कौंसलर जज्जी से भी कोई झगड़ा नहीं है। गाली-गलौज की शिकायत थाना बस्ती जोधेवाल में की है।
रमन मुझसे हारे कांग्रेसी कैंडिडेट का साथी है। हार के बाद से वह मुझे परेशान कर रहा है। उसने सोशल मीडिया पर मेरे बारे में गलत लिखा। मैंने शुक्रवार को 181 पर शिकायत दी और सोमवार को हमारे अकाली कौंसलर, जिला प्रधान सीपी को सबूत देंगे। -गुरमेल सिंह जज्जी, कौंसलर, वॉर्ड दो
ऑडियो क्लिप सार्वजनिक
रमन के मोबाइल पर शुक्रवार सुबह 11.45 पर फोन आया जो वह पिक नहीं कर सका। करीब 15 मिनट बाद उसने दोबारा फोन किया। हैलो, हांजी, कौन, तुसीं फोन मिलाया सी, ऋषि बोलदां बहादरके रोड तों। अच्छा ऋषि बोल रेहां, दानव साहब दे दफ्तर आणा किन्ने वजे आएंगा। मैनूं दस्सो कम्म की ऐ, तेरी... है। दस तूं किन्ने वजे आणा। तेरी... है। तुसीं दफ्तर आ जाओ फेर। तेरी...तैनूं समझ लग गई, अच्छा जित्थे हैगा ओत्थे लभ लऊंगा। जिहने तैनूं नंबर दिता ओहनूं पुच्छ लै घर नईं दसेया तैनूं। तूं दफ्तर आणा, नईं आणा। फिर तूं दफ्तर मेरे आजा तैनूं पता ऐ। जे तूं आप नईं आणा फेर यार जिने तैनूं नंबर दिता ओनू दफ्तर वी पता ई होणा ऐ। तूं आप नईं आणां मैनूं एेह दस्स तूं दफ्तर किन्ने वजे पहुंचेगा दानव साब दे, दफ्तर टाइम दस मैनंू। मेरी गल्ल सुण तेरा दिल करदा ऐ दफ्तर आजा तंू नाले गाल कढ़न दा मतलब नईं बणदा। तेरी…दूं, देखी तूं। आजा आजा तू उड़ा… ले मेरी जे तेरे विच दम हैगा। तंू नईं आना…। आजा दफ्तर आजा। चल कोईनी कोईनी।
रमन ने मुझे फोन किया था तो मैंने उसे कहा कि मुझे आकर वह नंबर दिखाए तो मैं खुद बंदे से बात करूंगा, लेकिन वह आया नहीं। अकाली कौंसलर जज्जी के खिलाफ उसने बहुत गलत लिखा है। सीपी को इसकी शिकायत की जा रही है। -विजय दानव, अकाली नेता