पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • जैन धर्मशाला में मां भगवती के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

जैन धर्मशाला में मां भगवती के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के सुंदर नगर स्थित बाबा गज्जा जैन धर्मशाला में मल्होत्रा परिवार की ओर से मां भगवती का जागरण करवाया गया। सर्वप्रथम सेवक अनिल मल्होत्रा, पार्षद शैली मल्होत्रा, सुभाष, सुदेश, रमन, नीलम, सुनील, नीतू, पंकज, बिंदिया, अमन ने गणेश पूजन करवाया। सेवक महक, वरुण तांगड़ी, शिल्पा, नितिन धीर, रीमा, विनय मलिक, वीना, बॉबी चोपड़ा, मुनीश, मंगत, मधु, अशोक गाबा ने ज्योति प्रचंड की। इस दौरान कुमार संजीव एंड पार्टी ने मां भगवती का गुणगान किया। संजीव ने मां की मधुर भेंटें ‘आजा दातिये, भोले दी बारात, चढ़ता सूरज, तेरा शुक्रिया है’ गाकर भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। महंत हीरा लाल चंचल ने मां भगवती की आरती कर प्रशाद बांटा। इस अवसर पर राजेश रुद्रा, दिलजीत सिंह, विक्की मागो, कीमती लाल जैन, काला नवकार, नितिन बांसल मौजूद थे। इस दौरान संगत के लिए विशाल भंडारा लगाया गया।

जागरण में भजनों का गायन करते भक्तजन।

खबरें और भी हैं...