बटवाल बिरादरी ने समागम कराया
लुधियाना| संविधान निर्माता डॉ.बीआर अंबेडकर की जयंती को समर्पित समागम शहर के जवाहर नगर में बटवाल बिरादरी की आेर से कराया गया। इस मौके पर जंजघर बटवाल सभा के प्रधान जोगिंदर पाल मांडी, चेयरमैन दर्शन लाल लखोत्रा, उपाध्यक्ष रवि कैंथ, महासचिव जतिंदर कैंथ की खास मौजूदगी रही। इस दौरान संस्था के प्रधान मांडी ने जोर देकर कहा कि बाबा साहेब डॉ.अंबेडकर ने शिक्षा के माध्यम से ही दलित व पिछड़े वर्ग को आगे बढ़ने का संदेश दिया था। इस मौके पर मोहिंदर पाल, साईं दास, कीमती लाल, रतन लाल, राजकुमार, अशोक कुमार मौजूद थे।